Subhadra Yojana Status Check 2026 | 5वीं किस्त अपडेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

Subhadra Yojana Online Apply 2026 | सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एक सरकारी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 वर्षों में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की 5वीं किस्त 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) को जारी हो गई है, जिसमें पात्र महिलाओं के खाते में 5,000 रुपए DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Quick Answer: सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर जारी हो गई है। स्टेटस चेक करने के लिए subhadra.odisha.gov.in पर Login करें और अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर डालें। हेल्पलाइन नंबर 14678 पर संपर्क किया जा सकता है।

ओडिशा सरकार ने 17 सितम्बर 2024 को सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक 4 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 5वीं किस्त 28 अगस्त 2026 को जारी हो गई है। आज के इस लेख में हम आपको सुभद्रा योजना ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका, स्टेटस चेक, लिस्ट में नाम देखने का तरीका और किस्त से जुड़ी सभी जानकारी को आसान भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे:-

Subhadra Yojana Online Apply Overview 2026

सुभद्रा योजना के मुख्य विवरण

योजना का नामसुभद्रा योजना (Subhadra Yojana)
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय, ओडिशा
लाभार्थीओडिशा राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाएं
आर्थिक सहायताप्रति वर्ष 10,000 रुपये (दो किस्तों में) पांच वर्षों तक
किस्तों की तिथिपहली किस्त: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च); दूसरी किस्त: रक्षाबंधन
5वीं किस्त की तारीख28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) जारी
4थी किस्त (जारी हो चुकी)8 मार्च 2026
योजना की अवधि2024-25 से 2028-29 तक (5 वर्ष)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन (दोनों)
हेल्पलाइन नंबर14678
आधिकारिक वेबसाइटsubhadra.odisha.gov.in

सुभद्रा योजना क्या है?

ओडिशा सरकार द्वारा संचालित सुभद्रा योजना के तहत, पात्र महिलाओं को पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। आवेदन करने के लिए, महिलाएं आधिकारिक पोर्टल पर जा सकती हैं या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय या जन सेवा केंद्र से संपर्क कर सकती हैं। लाभ के लिए बैंक खाता आधार-सक्षम, DBT-सक्षम और फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC पूर्ण होना अनिवार्य है — 2026 की किस्तों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है।

Subhadra Yojana Online Apply | सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन

Subhadra Yojana 5th Installment Date 2026

ओडिशा सरकार ने पुष्टि की है कि सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर जारी हो गई है। इस किस्त में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5,000 रुपए DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने हाल ही में हुई राज्य-स्तरीय बैठक में विभागीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों और सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

  • अगस्त किस्त के लिए कुल 3,17,966 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • इनमें से 91,093 आवेदन गैर-NFSA श्रेणी के हैं, जिन्हें फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया है।
  • 3,53,059 मामले अभी जांच के लिए लंबित हैं।
  • जिन महिलाओं की e-KYC या NPCI बैंक मैपिंग अधूरी है, उनकी किस्त अटक सकती है।
  • नई पात्र महिलाओं को पिछली बकाया किस्तों का भुगतान भी एक साथ मिल सकता है।

सलाह: यदि आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो 28 अगस्त से पहले Subhadra Portal पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर से इसे पूरा करवा लें, अन्यथा किस्त की राशि रुक सकती है, और यदि आपकी किस्त चूक गई है तो अब भी मौका है eKYC करवा ले ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।

Subhadra Yojana Eligibility Criteria – पात्रता मानदंड

अगर आप ओडिशा राज्य की महिला हैं और सुभद्रा योजना में आवेदन करने का मन बना रही हैं, तो नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तें जान लें:-

  1. आवेदक का ओडिशा राज्य का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  2. आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष या अधिक और 60 वर्ष से कम होनी आवश्यक है (आधार कार्ड के अनुसार)।
  3. आवेदक महिला का NFSA/SFSS के तहत कवर होना आवश्यक है, या परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  4. यदि परिवार का कोई सदस्य नियमित/संविदा सरकारी पद पर है या सरकारी पेंशन लेता है, तो महिला आवेदन नहीं कर सकती। अपवाद: आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, CRP या आउटसोर्सिंग एजेंसी से जुड़ी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Subhadra Yojana Online Apply Kaise Kare?

यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें:-

सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | subhadra yojana form pdf

Step 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के Home पेज पर जाएं।

Step 2 – होम पेज पर “Registration” विकल्प पर Click करें।

Step 3 – आवेदन फॉर्म में नाम, पति/पिता का नाम, जिला-तालुका चुनें, मोबाइल नंबर व पासवर्ड भरकर “Send OTP” पर Click करें।

Step 4 – OTP वेरीफाई करें, Registration पूरा होने पर Home पेज पर Login करें।

Step 5 – Login के बाद सुभद्रा योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।

Step 6 – फॉर्म में नाम, पता, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी भरें।

Step 7 – जरूरी दस्तावेजों की स्कैन PDF अपलोड करें और “Form Submit” पर Click करें।

Step 8 – फॉर्म सबमिट करने के बाद मिली रसीद को भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

सुभद्रा योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Subhadra Yojana Status Check Online 2026

यदि आपने आवेदन कर दिया है और अपने आवेदन/भुगतान की स्थिति जांचना चाहती हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:-

  • सबसे पहले subhadra.odisha.gov.in पर जाकर Login करें।
  • प्रोफाइल में “Check Form Status” विकल्प पर Click करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालकर Send OTP पर Click करें।
  • OTP वेरिफाई करके Check Form Status बटन पर Click करें।
  • आपके आवेदन/भुगतान की पूरी स्थिति सामने आ जाएगी।
  • यदि किस्त की राशि नहीं आई है, तो NPCI Rejected List चेक करें और हेल्पलाइन नंबर 14678 पर 16-अंकों के रेफरेंस नंबर के साथ संपर्क करें।

Subhadra Yojana Beneficiary List / New List Name Check

सुभद्रा योजना बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं:-

  1. आधिकारिक वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
  2. Beneficiary List” सेक्शन पर Click करें।
  3. अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें।
  4. अपने नाम या आधार नंबर से सर्च करें।
  5. अगर आपका नाम लिस्ट में दिखता है तो आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

Subhadra Yojana Form PDF Download

यदि आप सुभद्रा योजना फॉर्म को PDF में डाउनलोड करना चाहते हैं और ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

subhadra yojana form pdf download
  • आधिकारिक वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
  • Login करने पर आवेदन फॉर्म का विकल्प दिखेगा, उस पर Click करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेजों की फोटोकॉपी सहित नजदीकी CSC सेंटर में जमा करवाएं।
  • जानकारी क्रॉस चेक होने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

सुभद्रा योजना से जुड़े सवाल-जवाब (FAQ’s)

सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त कब आएगी?

सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर जारी कर दी गई है। पात्र महिलाओं को 5,000 रुपए DBT के माध्यम से खाते में मिल गए है।

सुभद्रा योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

subhadra.odisha.gov.in पर Login करके प्रोफाइल में Check Form Status पर क्लिक करें और आवेदन नंबर, आधार नंबर व मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें।

सुभद्रा योजना की नई लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर Beneficiary List सेक्शन में जाकर जिला, ब्लॉक, पंचायत चुनें और अपने नाम या आधार नंबर से सर्च करें।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

NPCI Rejected List चेक करें, अपनी e-KYC और आधार-बैंक लिंकिंग वेरीफाई करें, और हेल्पलाइन नंबर 14678 पर अपने रेफरेंस नंबर के साथ संपर्क करें।

सुभद्रा योजना के लिए कौन पात्र है?

ओडिशा राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाएं, जो NFSA/SFSS के तहत कवर हैं या जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है, वे पात्र हैं।

e-KYC क्यों जरूरी है?

2026 की किस्तों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। बिना e-KYC पूरी किए किस्त की राशि अटक सकती है।

निष्कर्ष

सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य ओडिशा की कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर 5वीं किस्त जारी होने हो गई है, इसलिए पात्र महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी e-KYC और बैंक लिंकिंग समय रहते पूरी करा लें ताकि भविष्य में किस्त की राशि बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके।