kalia yojana new list 2024, कालिया योजना में ऑनलाइन आवेदन करे और लिस्ट स्टेटस चेक करे

Kalia Yojana New List 2024 | कालिया योजना (KALIA Yojana) उड़ीसा (ओडिशा) राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई एक महत्वाकांक्षी कृषि योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के …

Kalia Yojana New List 2024 | कालिया योजना (KALIA Yojana) उड़ीसा (ओडिशा) राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई एक महत्वाकांक्षी कृषि योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि के सुधार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।

इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को बीज, खाद और उर्वरक खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 2024 में, इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों की नई सूची (KALIA Yojana New List 2024) जारी की गई है, जिसमें उन लोगों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है। हमने नीचे कालिया योजना नई सूची देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझाया है, इसलिए आप लेख को ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ ले:-

Kalia Yojana New List 2024 Kya Hai?

कालिया योजना की शुरुआत 2018 में उड़ीसा सरकार ने गरीब किसानों को आर्थिक सहायता देने के मुख्य उद्देश्य से की थी। इस योजना में सरकार ने गरीब किसान, भूमिहीन किसान और कमजोर किसान परिवारों को खेती के लिए बीज, उर्वरक और खाद लेने में सहायता करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। KALIA का पूरा नाम “Krushak Assistance for Livelihood and Income Augmentation” है। इसका उद्देश्य किसानों को उनके कृषि कार्यों में सहायता प्रदान करना, उनकी आय को बढ़ाना और उन्हें एक आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में अग्रसर करना है।

कालिया योजना नई सूची 2024 के मुख्य विवरण

योजना का नामकालिया योजना (KALIA Yojana)
संपूर्ण नाम ( Full Form ) Krushak Assistance for Livelihood and Income Augmentation
शुरुआत 2018 
लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर, गरीब ग्रामीण परिवार
श्रेणी सरकारी योजना 
वित्तीय सहायता छोटे/सीमांत किसानों को पांच मौसमों में खेती में सहायता हेतू प्रति परिवार 25,000 रूपए। 
नई सूची देखने की प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट kalia.odisha.gov.in

कालिया योजना की नई सूची 2024 में कौन शामिल हैं?

  1. छोटे और सीमांत किसान: जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है, वे इस योजना के पात्र हैं और नई सूची में शामिल किए गए हैं।
  2. भूमिहीन कृषि मजदूर: जो अपने जीवनयापन के लिए कृषि पर निर्भर हैं लेकिन उनके पास कोई भूमि नहीं है, वे भी इस सूची में शामिल हैं। उन्हें आजीविका के अन्य साधनों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  3. महिलाएं और वृद्ध किसान: विशेष ध्यान महिलाओं और वृद्ध किसानों पर दिया गया है, ताकि उन्हें भी इस योजना का पूर्ण लाभ मिल सके।
  4. वंचित समुदाय (SC/ST): अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसान और मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को दूर किया जा सके।

kalia yojana new list Check Online – कालिया योजना नई सूची 2024 ऑनलाइन देखें

अगर आप भी सीमांत किसान है और उड़ीसा राज्य के स्थाई नागरिक है, एवं आपने कालिया योजना में अपना आवेदन कर दिया था और अब आप सरकार द्वारा जारी नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहते है। तो आपको नीचे बताये गए सभी स्टेप्स को सही से फॉलो करना होगा:-

kalia yojana new list 2024 | कालिया योजना नई सूची 2024

Step 1 – उड़ीसा राज्य के जो भी नागरिक कालिया योजना की नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहते है, उनको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट के Home पेज पर जाना होना।

Step 2 – वेबसाइट के Home पेज के Menu में आपको “Beneficiary” नाम से एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इसपर Click करना है। Click करने पर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

कालिया योजना नई सूची 2024 | kalia yojana

Step 3 – अब आपको इस फॉर्म में अपनी सूची देखने के लिए अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। सभी जानकारी का सही से चयन करके “View” बटन पर Click करना होगा।

Step 4 – View करने पर कालिया योजना नई सूची 2024 आपके सामने खुल जाएगी, आप या तो इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते है, या फिर ऑनलाइन अपना नाम इस सूची में खोज सकते है। इस तरह आप kalia yojana new list में अपना नाम आसानी से देख सकते है।

नई सूची में नाम न होने की स्थिति में क्या करें?

यदि आप योजना में पात्र व्यक्ति है और आपका नाम योजना की नई सूची 2024 में शामिल नहीं है, तो आप निम्नलिखित कदम उठा सकते है:

  1. ऑनलाइन आवेदन करें: आप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ‘Grievance Application‘ का विकल्प चुनें। इसमें आप अपने नाम की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जमा करके योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं।
  2. नजदीकी कालिया सहायता केंद्र से संपर्क करें: यदि ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई हो रही है, तो लाभार्थी अपने निकटतम कालिया सहायता केंद्र या पंचायत कार्यालय में जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  3. कस्टमर केयर हेल्पलाइन: कालिया योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1800-572-1122 पर संपर्क करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कालिया योजना 2024 से जुड़े सवाल-जवाब ( FAQ’s )

कालिया योजना क्या है?

कालिया योजना उड़ीसा सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और ग्रामीण गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी आजीविका और आय में सुधार हो सके।

क्या कालिया योजना के तहत बीमा का प्रावधान है?

हाँ, योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के लाभार्थियों को ₹2 लाख का जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। लाभार्थी को इसके लिए ₹330 में से केवल ₹165 का प्रीमियम देना होता है।

कालिया योजना की नई सूची 2024 को कैसे देखें?

कालिया योजना की नई सूची 2024 को देखने के लिए उड़ीसा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट kalia.odisha.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary List’ के लिंक पर क्लिक करें। वहाँ आप अपने जिला, ब्लॉक और पंचायत के अनुसार सूची देख सकते हैं।

निष्कर्ष

कालिया योजना नई सूची 2024 सरकार की ओर से किसानों और भूमिहीन मजदूरों को दी जा रही सहायता का पारदर्शी और प्रभावी साधन है। इससे सुनिश्चित होता है कि सही समय पर सही लोगों को सहायता मिले और योजना के तहत किसी प्रकार की अनियमितता न हो। इस सूची को देखकर किसान यह जान सकते हैं कि वे योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं या नहीं, और यदि नहीं, तो वे अपने नाम को सूची में शामिल कराने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।

Follow on WhatsApp

Leave a Comment