Aadhar Ration Card Link | सरकार ने गरीब नागरिकों को उचित मूल्य या फ्री राशन उपलब्ध करवाने की जो मुहीम शुरू की है, उसमे देखा गया है की कई लोगों ने फर्जी राशन कार्ड बनवा रखा है, या फिर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के दो राशन बनवा रखे है। इस कारण सरकार ने राशन कार्ड सत्यापन के जरिए अपात्र नागरिकों की पहचान कर रही है, और फर्जी राशन कार्डधारियों के राशन बंद कर रही है।
2026 में राशन कार्ड और आधार कार्ड की लिंकिंग अनिवार्य कर दी गई है, और साथ ही ई-केवाईसी (e-KYC) की डेडलाइन भी लागू हो चुकी है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार राशन कार्ड से लिंक है या नहीं, अपना राशन कार्ड डिटेल कैसे निकाले, या फिर पहली बार लिंकिंग करनी है — इस लेख में हम सभी तरीके (ऑनलाइन, ऑफलाइन, Mera Ration App, SMS) आसान भाषा में समझा रहे हैं :-
आधार कार्ड से राशन कार्ड कैसे चेक करें और डाउनलोड करें (2026)
अगर आपको सिर्फ यह जानना है कि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, या फिर राशन कार्ड की डिटेल निकालनी है, तो इसके लिए आपको लंबी लिंकिंग प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए तीन तरीकों से आप कुछ ही मिनटों में अपने आधार नंबर से राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।
1. Mera Ration App 2.0 से चेक करें
- अपने मोबाइल में Google Play Store या App Store से Mera Ration 2.0 App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
- लॉगिन होते ही आपको राशन कार्ड नंबर, परिवार के सदस्यों की सूची, मुखिया का नाम, आधार सीडिंग स्टेटस और नजदीकी उचित मूल्य दुकान (FPS) की जानकारी दिख जाएगी।
2. राज्य के PDS पोर्टल से चेक करें
- अपने राज्य की PDS वेबसाइट खोलें (जैसे UP के लिए Smart PDS 2.0, बिहार के लिए epds.bihar.gov.in)।
- “राशन कार्ड विवरण” या “Aadhaar Seeding Status” विकल्प चुनें।
- जिला, ब्लॉक और राशन दुकान चुनकर या सीधे आधार नंबर डालकर सर्च करें।
- आपके सामने पूरी डिटेल और लिंकिंग स्टेटस आ जाएगा, जिसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
3. UMANG ऐप और DigiLocker से चेक करें
UMANG ऐप में “Ration Card” सर्विस सर्च करके आधार नंबर से स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा कई राज्यों ने राशन कार्ड को DigiLocker से भी लिंक कर दिया है, जहां से आप डिजिटल कॉपी सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आधार OTP वेरिफिकेशन जरूरी होता है, ताकि डेटा सुरक्षित रहे।
ऑफलाइन आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड
आप अपने नजदीकी राशन कार्ड सेवा केंद्र या जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करा सकते है, इसकी प्रक्रिया इस तरह है:
- सबसे पहले आपको अपने परिवार के मुखिया एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी को जमा कर लेना है, ताकि आधार कार्ड लिंक करते समय दस्तावेज की कमी ना हो।
- परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखे, और यदि आपका बैंक खाता राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो बैंक पासबुक भी साथ में रख ले।
- अब अपने जनसेवा केन्द्र / राशन अधिकारी के पास से एक फॉर्म ले ले, जिसे भरकर आपको अपने दस्तावेज़ जमा करने होंगे। यह फॉर्म राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए होगा।
- राशन कार्ड फॉर्म जमा करने के बाद आपके बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) का सत्यापन किया जाएगा। जिससे की आपका वेरिफिकेशन पूरा किया जा सके।
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक पावती मिलेगी, जिसमें लिंकिंग प्रक्रिया की जानकारी होगी। कुछ दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
ऑनलाइन आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे करे ?
अगर आपके राशन में भी आधार कार्ड लिंक नहीं है, और ना ही जनसेवा केंद्र जाने का समय मिल पा रहा है। तो चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि कुछ राज्यों के राशन पोर्टल आपको ऑनलाइन आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करते है। ऑनलाइन प्रक्रिया को हमने नीचे आसान भाषा में समझाया है, ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो।

- सबसे पहले आपको अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सभी राज्यों के राशन पोर्टल के लिंक यहाँ से देखे :- State Food Portals
- अपने राज्य की वेबसाइट के होमपेज पर आपको “आधार से राशन कार्ड लिंक करें” या “राशन कार्ड सेवा” विकल्प मिलेगा, आपको विकल्प इस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको अपने राशन कार्ड का नंबर भरना होगा, और फिर अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा।
- अब आपको राशन कार्ड धारक का नाम दर्ज करना होगा, जो आपके आधार कार्ड में लिखा हो।
- अब अपना पंजीकृत मोबाईल नंबर दर्ज करे।
- अब Submit बटन पर Click कर दे।
- अब आपके पंजीकृत मोबाईल पर एक OTP प्राप्त होगा। आपको इस OTP को फॉर्म में दर्ज करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
- सफल वेरिफिकेशन के बाद आपकी जानकारी जमा हो जाएगी और कुछ दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
SMS के माध्यम से आधार-राशन लिंक की स्थिति कैसे जांचें?
आप अपने मोबाइल से अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की लिंकिंग स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल से संबंधित विभाग के नंबर पर एक SMS भेजना होगा, जिसमें आपको एक विशेष प्रारूप का उपयोग करना होगा। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नंबर हो सकते हैं, जिनकी जानकारी आपको राज्य की PDS वेबसाइट पर मिल जाएगी।
यह जानकारी जरूर पढ़े :- राशन कार्ड स्टेटस चेक करे ऑनलाइन
Ration Card e-kyc 2026: नई डेडलाइन और अनिवार्यता
सिर्फ आधार लिंक होना ही काफी नहीं है — 2026 में सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए आधार आधारित e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। कई राज्यों में e-KYC न कराने वाले सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जा सकते हैं, भले ही उनका आधार पहले से लिंक क्यों न हो। हर राज्य की डेडलाइन अलग-अलग है और समय-समय पर बढ़ाई भी जाती रही है, इसलिए अपने राज्य की आधिकारिक PDS वेबसाइट या नजदीकी राशन दुकान (FPS) से पुष्टि जरूर करें।
- e-KYC कैसे कराएं (ऑफलाइन): नजदीकी राशन दुकान पर आधार कार्ड लेकर जाएं और e-PoS मशीन पर फिंगरप्रिंट स्कैन कराएं। यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है और पूरी तरह मुफ्त है।
- e-KYC कैसे कराएं (ऑनलाइन): Mera Ration App खोलें, फेस ऑथेंटिकेशन विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
- ध्यान दें: सिर्फ मुखिया की e-KYC पर्याप्त नहीं है, राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य की e-KYC जरूरी है।
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लाभ
- डुप्लीकेट राशन कार्ड से बचाव: आधार कार्ड अगर राशन से लिंक होगा तो नकली या डुप्लीकेट राशन कार्ड का इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है।
- सही लाभार्थियों तक पहुँच: इस प्रक्रिया से अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान होगी और केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों को ही राशन मिलता है।
- सुविधाजनक: ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा सकता है और Mera Ration App से कभी भी स्टेटस चेक किया जा सकता है।
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल-जवाब ( FAQ’s )
क्या Aadhar Ration Card Link करना अनिवार्य है?
हाँ, सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है ताकि राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही लाभ मिल सके।
मैं अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे कर सकता हूँ?
आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आधार से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आप राज्य की PDS वेबसाइट के माध्यम से इसे कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए आपको नजदीकी राशन कार्ड सेवा केंद्र पर जाना होगा।
आधार नंबर से अपना राशन कार्ड कैसे निकाले?
Mera Ration 2.0 App खोलकर अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें। इसके बाद राशन कार्ड नंबर, परिवार के सदस्यों की सूची और लिंकिंग स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राशन कार्ड e-KYC की लास्ट डेट क्या है?
e-KYC की डेडलाइन हर राज्य में अलग-अलग है और समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है। सही और ताजा तारीख जानने के लिए अपने राज्य की PDS वेबसाइट या नजदीकी राशन दुकान से जरूर पुष्टि करें।
अगर मेरा मोबाइल नंबर आधार या राशन कार्ड में पंजीकृत नहीं है, तो क्या होगा?
यदि आपका मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो आप इसे राशन कार्ड सेवा केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर के ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।
क्या आधार लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान राशन मिलना बंद हो जाएगा?
आधार लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान राशन मिलना बंद नहीं होगा। यह प्रक्रिया लाभार्थियों की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। अगर आपने अभी तक आधार लिंक नहीं किया है, तो राशन मिलने में रुकावट आ सकती है।
निष्कर्ष : Aadhar Ration Card Link
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना और समय पर e-KYC कराना दोनों ही जरूरी हैं, ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे। चाहे आपको लिंक करना हो या सिर्फ स्टेटस चेक करना हो, Mera Ration App और राज्य के PDS पोर्टल से यह काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
| आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड के जरूरी लिंक | |
| Mera Ration 2.0 App | राशन कार्ड सत्यापन पक्रिया |
| राशन कार्ड फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड | Ration Card Status |




