महतारी वंदन योजना चेक 2026 – आधार व लिस्ट में नाम देखें Mahtari Vandana Yojana

संक्षेप में (Quick Answer)
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त 2026 को जारी हुई — 67.28 लाख महिलाओं को ₹631.38 करोड़ ट्रांसफर किए गए।
आधार नंबर या मोबाइल नंबर से महतारी वंदन योजना की List में अपना नाम कैसे चेक करें, नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है।
CG लाभार्थी सूची PDF डाउनलोड लिंक और eKYC की 30 जून 2026 डेडलाइन की पूरी जानकारी भी इसी पोस्ट में है।

Mahtari Vandana Yojana List 2026 | छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विवाहित महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत हर महिला को हर महीने ₹1000 (सालाना ₹12,000) DBT के माध्यम से बैंक खाते में मिलते हैं। 25 अगस्त 2026 को 31वीं किस्त जारी हुई, जिसमें 67.28 लाख महिलाओं को ₹631.38 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

इस पोस्ट में आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर से महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, CG लाभार्थी सूची PDF कैसे डाउनलोड करें, किस्त स्टेटस और eKYC से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। पूरी पोस्ट ज़रूर पढ़ें।

Table of Contents

महतारी वंदन योजना क्या है?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी योजना है जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए सालाना ₹12000 यानी हर महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है, और ये राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती हैं। इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने किस्त के रूप में 1000 रूपये की राशि दी जाती हैं जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

Mahtari Vandana Yojana List 2026 | महतारी वंदन योजना

महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। अगर आप भी छत्तीसगढ राज्य की महिला हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको महतारी वंदन योजना की पात्रता, आवेदन हेतु लगने वाले आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है जो आगे हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

Mahtari Vandana Yojana 2026 Overview

योजना का नाममहतारी वंदन योजना 2026
शुरुआत2024 में
किसके द्वारा शूरू की गईछत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता
योजना से प्राप्त राशि12,000 रुपए प्रतिवर्ष
नवीनतम किस्त31वीं किस्त (25 अगस्त 2026) — 67.28 लाख महिलाओं को ₹631.38 करोड़ जारी
अब तक कुल राशि30 किस्तों में ₹19,444 करोड़ (सितंबर 2026 तक)
eKYC अंतिम तिथि30 जून 2026 (अनिवार्य)
श्रेणीसरकारी योजना
आवेदन करने का तरीकाऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटCLICK HERE

Mahtari Vandana Yojana List Kaise Check Kare (CG Beneficiary List)

अगर आप English में सर्च करके Mahtari Vandana Yojana List ढूंढ रहे हैं, तो सीधा तरीका यह है — Aadhaar number, mobile number या beneficiary ID डालकर official portal पर list check करें। नीचे आधार नंबर से चेक करने का तरीका और district-wise CG list PDF डाउनलोड करने का तरीका भी बताया गया है।

यह लेख भी पढ़े : Sambal Card 2.0 Apply, Download व Status Check 2026

आधार कार्ड नंबर से महतारी वंदन योजना लिस्ट व किस्त कैसे चेक करें?

अगर आप बिना लाभार्थी क्रमांक के सिर्फ अपने आधार कार्ड नंबर से महतारी वंदन योजना की किस्त और आवेदन की स्थिति चेक करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “आवेदन की स्थिति” या “हितग्राही लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब खुले हुए फॉर्म में “आधार कार्ड की संख्या” वाला विकल्प चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. अगर आधार नंबर आवेदन से लिंक है, तो आपके सामने आपकी किस्त और भुगतान की पूरी स्थिति खुल जाएगी।

ध्यान दें: अगर आधार नंबर डालने पर “रिकॉर्ड नहीं मिला” जैसा मैसेज आता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका आधार अभी तक बैंक खाते से लिंक (NPCI Seeding) नहीं है, या आधार 10 साल से अधिक पुराना होने के कारण निष्क्रिय है। ऐसी स्थिति में नजदीकी आधार सेवा केंद्र या बैंक शाखा में जाकर आधार अपडेट/लिंक करवाएं।

Mahtari Vandana Yojana 2026 Eligibility Criteria – महतारी वंदन योजना पात्रता

अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है और इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसके लिए आपको योजना की पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।

  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए। 
  • सिर्फ विवाहित महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र है।
  • महिला की उम्र 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि सिर्फ बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से  ट्रांसफर की जायेंगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता एनपीसीआई डीबीटी चालू होना चाहिए।

छत्तीसगढ महतारी वंदन योजना पंजीकरण के लिए दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. सम्बंधित महिला का बैंक खता
  8. अन्य जरुरी दस्तावेज 

Mahtari Vandana Yojana Registration Apply online

यदि आप Mahtari Vandana Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने नजदीक सीएससी सेंटर जाना होगा। और वहा से आपको इस योजना का फार्म लेना होगा। फॉर्म पूरा भरने के बाद सीएससी सैंटर वाले को फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा देने होगें। अब एजेंट अपने हिसाब से फार्म की पूरी प्रोसेस कर देगा। इस प्रकार आप CG Mahtari Vandana Yojana Online Apply कर सकती है।

महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

  • महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची जांचने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आ जाने के पश्चात आपको मुख्य पृष्ठ पर ही सबसे ऊपर दिखाई दे रहे अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब इसके बाद नए पृष्ठ पर आपको अपना जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव का नाम, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम आदि का सही से चयन करना है ।
  • सभी जानकारी का चयन कर लेने के पश्चात आपके सामने योजना की लाभार्थी सूची प्रदर्शित हो जाएगी जहां से आप अपना नाम देख सकते हैं।

CG महतारी वंदन योजना लाभार्थी लिस्ट PDF डाउनलोड कैसे करें?

अपने जिले या गांव की पूरी CG लाभार्थी सूची PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट देखने के बाद पेज में दिए गए “Download PDF” या “Print” आइकॉन पर क्लिक करके सूची को PDF के रूप में सेव कर सकती हैं।

CG महतारी वंदन योजना लाभार्थी लिस्ट PDF डायरेक्ट लिंक: यहाँ क्लिक करें

Mahtari Vandana Yojana Kist Kaise Check Kare?

अगर आप भी महतारी वंदन योजना में अपनी 1000₹ की किस्त की जानकारी चाहते है, तो नीचे हमारे द्वारा बताए हुवे बिंदुओं को ध्यान से पढ़े और उसके अनुसार विकल्पों को अपनाते जाइए आपकी किस्त पूरी जानकारी मिल जाएगी:-

  • किस्त की जानकारी के आपको सबसे पहले महतारी वंदना योजना की ऑफिशल Official Website  के Home पेज पर जाना होगा।
Mahtari Vandana Yojana List 2026 |  Mahtari Vandana Yojana Kist Kaise Check Kare?
  • योजना की वेबसाइट के Home पेज पर आपकों “आवेदन की स्थिति” नाम से एक विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर Click करना होगा ।
  • “आवेदन की स्थिति” विकल्प कर Click करने के बाद आपके सामने “लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का Status पेज खुल जायेगा।
Mahtari Vandana Yojana Kist Kaise Check Kare?
  • अब आपको इस Status पेज में दिखाई दे रहे Form में अपनी सारी जानकारी भरनी होगी, जैसे – “लाभार्थी क्रमांक:” या “मोबाइल नंबर” अथवा अपना “आधार कार्ड की संख्या” भरकर आपको अपनी Screen पर दिखाई दे रहे “कैप्चा” को भरकर “सबमिट बटन” पर Click करना होगा।
  • सबमिट बटन पर Click करने के बाद आपको अपने पेमेंट का स्टेटस दिखाई दे देगा।
  • इस तरह आप महतारी वंदन योजना 2026 में अपनी क़िस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते है।

महतारी वंदन योजना के पैसे खाते में आए या नही कैसे चेक करे?

  • आप सभी अपने मोबाइल में प्राप्त मैसेज से चैक कर सकते है।
  • अपने फोन में यूपीआई आईडी के जरिए खाते का बैलेंस चेक करके भी पता कर सकते हैं।
  • बैंक स्टेटमेंट के जरिए भी आपके खाते में किस्त जमा हुई या नहीं इसके बारे में जान सकते है।

महतारी वंदन योजना हेल्पलाइन नंबर

रायपुर, छत्तीसगढ़0771-2220006 , 0771-6637711
हेल्पलाइन की पूरी सूचीClick Here
Join Our Telegram ChennalJoin Here

Note : महतारी वंदन योजना 2026 की सूची mahtarivandan.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जहाँ छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएँ 1,000 रुपये मासिक सहायता के लिए अपना नाम आधार नंबर या मोबाइल नंबर से देख सकती हैं। 30 जून 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है, इसके बिना किस्त रुक सकती है। 

FAQ’s About Mahtari Vandana Yojana List 2026

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करें?

महतारी वंदन योजना में अपना पैसा चेक करने के लिए आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in के Home पेज पर जाकर “आवेदन की स्थिति” विकल्प को चुनना होगा, फिर आपके सामने खुले Form को सही से भरकर अपने पैसे का स्टेटस चेक कर सकते है।

आधार कार्ड नंबर से महतारी वंदन योजना कैसे चेक करें?

आधार कार्ड नंबर से चेक करने के लिए mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं, “आवेदन की स्थिति” विकल्प चुनें, फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपकी किस्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त कब आई?

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त 2026 को जारी की गई, जिसमें 67.28 लाख हितग्राही महिलाओं के खाते में कुल ₹631.38 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

महतारी वंदना योजना लिस्ट कैसे देखें?

महतारी वंदना योजना (महतारी वंदन योजना) की लिस्ट देखने के लिए mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या लाभार्थी क्रमांक डालें और कैप्चा भरकर सबमिट करें, आपकी लिस्ट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगी।

महतारी वंदन योजना की स्थिति कैसे जांचें?

आवेदन की स्थिति जांचने के लिए, आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के नियम क्या हैं?

योजना के नियम और शर्तें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते हैं और समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। इन्हें जानने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

निष्कर्ष : महतारी वंदन योजना 2026 के विषय में क्या जाना?

हमे पूरा विश्वास है की इस लेख में आपको Mahtari Vandana Yojana List 2026 के विषय में सम्पूर्ण और सटीक जानकारी प्रदान की गई है, किन्तु फिर भी अगर आपको महतारी वंदन योजना से जुड़ी कुछ और जानकरी चाहिए तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये।

वैसे तो पोस्ट आपकों हमारी यह पोस्ट Mahtari Vandana Yojana Kist Kaise Check Kare? बढ़िया लगी और आपको इससे कुछ सिखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, WhatsApp इत्यादि पर जरुर share कीजिये।