Kisan Credit Card Yojana 2024 | खुशख़बरी ! सरकार बढ़ा रही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट, जानिए क्या होगी नई राशि

Kisan Credit Card Yojana 2024 | कृषि क्षेत्र में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना 1998 में शुरू की गई थी, जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों …

Kisan Credit Card Yojana 2024 | कृषि क्षेत्र में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना 1998 में शुरू की गई थी, जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना था।

समय के साथ, इस योजना में कई बदलाव किए गए हैं ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। अब, 2024 में मोदी सरकार एक बार फिर कृषि सेक्टर को प्राथमिकता देने की सोच रही है, सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आज की पोस्ट में Kisan Credit Card Yojana से जुड़ी जानकारी को आपसे साझा करेंगे, इसलिए आपसे विनती है की पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े:-

किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2024 पर एक नजर

सरकार कृषि क्षेत्र में विकास को ध्यान में रखकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान भाइयों को कृषि कार्यों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और कृषि उपकरणों की खरीदने के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण देती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को महंगे साहूकारों से बचाना है, और उन्हें बैंकों से ऋण लेने की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसान को एक कार्ड मिलता है, जिसे बैंक में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार्ड के जरिए किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ऋण प्राप्त कर सकता है।

Kisan Credit Card Yojana | किसान क्रेडिट योजना , KCC

क्या बढ़ेगी किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट? – Kisan Credit Card Yojana

2024 में मोदी सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का यह कदम किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्यों से प्रेरित है। मौजूदा समय में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को औसतन ₹3 लाख तक का ऋण मिलता है। यह राशि कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी, इसलिए सरकार ने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत ऋण, जिसमें फसल ऋण के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए कार्यशील पूंजी ऋण शामिल है, पर 2% ब्याज अनुदान मिलता है। इसके अलावा, यदि किसान समय पर ऋण चुकाता है, तो उसे 3% का शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन भी दिया जाता है। यह लाभ प्रति वर्ष ₹3 लाख की अधिकतम सीमा तक उपलब्ध है, जबकि पशुपालन और मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों में शामिल प्रत्येक किसान के लिए यह सीमा ₹2 लाख तक निर्धारित है।

KCC के लिए कैसे करें आवेदन?

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड, भूमि के दस्तावेज़, और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कई बैंक ऑनलाइन भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा प्रदान करते हैं।

योजना से जुड़े सवाल-जवाब ( FAQ’s )

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कौन पात्र है?

किसान, पशुपालक, मत्स्य पालन करने वाले किसान, बागवानी करने वाले किसान और जो लोग खेती से जुड़े हैं, वे इस योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बीमा सुविधा क्या है?

योजना के तहत सरकार द्वारा दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। अगर किसान की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो बीमा राशि उसके परिवार को मिलती है। यह बीमा कवर ₹50,000 से ₹1 लाख तक होता है।

किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता कितनी होती है?

किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता 5 साल तक होती है। इसके बाद किसान इसे फिर से नवीनीकृत कर सकते हैं। नवीनीकरण के लिए भी आसान प्रक्रिया है, जिसमें बैंक से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं।

Follow Us on WhatsApp

Leave a Comment