Aadhar Ration Card Link : आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया पर सम्पूर्ण जानकारी

Aadhar Ration Card Link | सरकार ने गरीब नागरिकों को उचित मूल्य या फ्री राशन उपलब्ध करवाने की जो मुहीम शुरू की है, उसमे देखा गया है की कई लोगों ने फर्जी राशन कार्ड बनवा रखा है, या फिर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के दो राशन बनवा रखे है। …

Aadhar Ration Card Link | सरकार ने गरीब नागरिकों को उचित मूल्य या फ्री राशन उपलब्ध करवाने की जो मुहीम शुरू की है, उसमे देखा गया है की कई लोगों ने फर्जी राशन कार्ड बनवा रखा है, या फिर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के दो राशन बनवा रखे है। इस कारण सरकार ने राशन कार्ड सत्यापन के जरिए अपात्र नागरिकों की पहचान कर रही है, और फर्जी राशन कार्डधारियों के राशन बंद कर रही है।

सरकार ने सभी नागरिकों के राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है, ताकि पात्रता की सही पहचान हो सके और लाभार्थियों को उचित लाभ मिल सके। अगर आपको बिना किसी रुकावट के उचित मूल्य पर राशन लेते रहना है, तो आज ही अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाए। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है, आप इसे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से ही कर सकते है। आज के इस लेख में हम आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया बताएँगे :-

Aadhar Ration Card Link – ऑफलाइन आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड

आप अपने नजदीकी राशन कार्ड सेवा केंद्र या जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करा सकते है, इसकी प्रक्रिया इस तरह है:

  • सबसे पहले आपको अपने परिवार के मुखिया एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी को जमा कर लेना है, ताकि आधार कार्ड लिंक करते समय दस्तावेज की कमी ना हो।
  • परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखे, और यदि आपका बैंक खाता राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो बैंक पासबुक भी साथ में रख ले।
  • अब अपने जनसेवा केन्द्र / राशन अधिकारी के पास से एक फॉर्म ले ले, जिसे भरकर आपको अपने दस्तावेज़ जमा करने होंगे। यह फॉर्म राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए होगा।
  • राशन कार्ड फॉर्म जमा करने के बाद आपके बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) का सत्यापन किया जाएगा। जिससे की आपका वेरिफिकेशन पूरा किया जा सके।
  • यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक पावती मिलेगी, जिसमें लिंकिंग प्रक्रिया की जानकारी होगी। कुछ दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

ऑनलाइन आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे करे ?

अगर आपके राशन में भी आधार कार्ड लिंक नहीं है, और ना ही जनसेवा केंद्र जाने का समय मिल पा रहा है। तो चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि कुछ राज्यों के राशन पोर्टल आपको ऑनलाइन आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करते है। ऑनलाइन प्रक्रिया को हमने नीचे आसान भाषा में समझाया है, ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो।

Aadhar Ration Card Link | आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड
  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सभी राज्यों के राशन पोर्टल के लिंक यहाँ से देखे :- State Food Portals
  • अपने राज्य की वेबसाइट के होमपेज पर आपको “आधार से राशन कार्ड लिंक करें” या “राशन कार्ड सेवा” विकल्प मिलेगा, आपको विकल्प इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको अपने राशन कार्ड का नंबर भरना होगा, और फिर अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको राशन कार्ड धारक का नाम दर्ज करना होगा, जो आपके आधार कार्ड में लिखा हो।
  • अब अपना पंजीकृत मोबाईल नंबर दर्ज करे।
  • अब Submit बटन पर Click कर दे।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाईल पर एक OTP प्राप्त होगा। आपको इस OTP को फॉर्म में दर्ज करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आपकी जानकारी जमा हो जाएगी और कुछ दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

SMS के माध्यम से आधार-राशन लिंक की स्थिति कैसे जांचें?

आप अपने मोबाइल से अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की लिंकिंग स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल से संबंधित विभाग के नंबर पर एक SMS भेजना होगा, जिसमें आपको एक विशेष प्रारूप का उपयोग करना होगा। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नंबर हो सकते हैं, जिनकी जानकारी आपको राज्य की PDS वेबसाइट पर मिल जाएगी।

यह जानकारी जरूर पढ़े :- राशन कार्ड स्टेटस चेक करे ऑनलाइन

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लाभ

  • डुप्लीकेट राशन कार्ड से बचाव: आधार कार्ड अगर राशन से लिंक होगा तो नकली या डुप्लीकेट राशन कार्ड का इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है।
  • सही लाभार्थियों तक पहुँच: इस प्रक्रिया से अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान होगी और केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों को ही राशन मिलता है।
  • सुविधाजनक: ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा सकता है।

राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल-जवाब ( FAQ’s )

क्या राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है?

हाँ, सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है ताकि राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही लाभ मिल सके।

मैं अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे कर सकता हूँ?

आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आधार से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आप राज्य की PDS वेबसाइट के माध्यम से इसे कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए आपको नजदीकी राशन कार्ड सेवा केंद्र पर जाना होगा।

अगर मेरा मोबाइल नंबर आधार या राशन कार्ड में पंजीकृत नहीं है, तो क्या होगा?

यदि आपका मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो आप इसे राशन कार्ड सेवा केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर के ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।

क्या आधार लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान राशन मिलना बंद हो जाएगा?

आधार लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान राशन मिलना बंद नहीं होगा। यह प्रक्रिया लाभार्थियों की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। अगर आपने अभी तक आधार लिंक नहीं किया है, तो राशन मिलने में रुकावट आ सकती है।

निष्कर्ष : Aadhar Ration Card Link

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना आवश्यक है ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है और इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से कर सकते हैं।

आधार कार्ड लिंक राशन कार्ड के जरूरी लिंक 
Mera Ration 2.0 App राशन कार्ड सत्यापन पक्रिया 
राशन कार्ड फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड Ration Card Status 

 

Follow Us on WhatsApp

Leave a Comment