Hyundai Exter | ज्यादातर भारतीय परिवार मिडिल क्लास परिवारों से आते है, और जब वह अपने परिवार के संग घूमने या भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत चाहिए होती है, तो सभी को एक आरामदायक और भरोसेमंद SUV की चाहत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Hyundai ने अपने ऑटोमोबाइल परिवार में पेश किया है Exter — एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-लोडेड SUV, जो अपने लुक और शानदार परफॉर्मेंस से हर दिल में जगह बना लेती है।
दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह हुंडई एक्सटेर जैसी दिग्गज कार मार्किट में कड़ी चुनौती दे सकती है। आइए जानते हैं इस SUV की खासियत, फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से।
Hyundai Exter: क्यों बन रही है सबकी पहली पसंद?
Hyundai की ये माइक्रो SUV भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। इसमें मिलते हैं:
- Bold SUV स्टाइलिंग
- उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस
- फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 8 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
- 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड)
- स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ
Hyundai Exter की कीमतें और वेरिएंट
वेरिएंट | कीमत (₹) |
---|---|
EX | 6.13 लाख |
S | 7.00 लाख |
SX | 7.75 लाख |
SX(O) | 8.50 लाख |

सुरक्षा और सुविधा वाले फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
सफर तभी सुकून भरा लगता है जब सुरक्षा का पूरा भरोसा हो। Hyundai Exter इसी भरोसे को मजबूत करता है—ड्राइवर-पैसेंजर एयरबैग, ABS और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ। इसके अलावा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और वॉयस कमांड जैसी स्मार्ट सुविधाएं आपकी हर ड्राइव को आरामदायक और सुविधाजनक बना देती हैं।
इसके अलावा भी इस SUV में कुछ फीचर्स है:
- 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड – सुरक्षा में कोई समझौता नहीं
- वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट सनरूफ
- डैशकैम विद डुअल कैमरा
- 60+ कनेक्टेड कार फीचर्स (Bluelink)
- ESC, VSM, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसी एडवांस सेफ्टी फीचर्स
अंदर का लुक्स और डिजाइन उतना ही खास
Hyundai Exter का इंटीरियर बेहद प्रैक्टिकल और स्टाइलिश है। इसमें कोल्ड ग्लव बॉक्स, रियर AC वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल और फोल्डेबल रियर सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे आदर्श फैमिली कार बनाती हैं। साथ ही, की-लेस एंट्री, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और फॉलो मी होम हेडलैंप्स जैसी स्मार्ट फीचर्स, आपकी रोजमर्रा की ड्राइव को और भी आसान और आरामदायक बना देते हैं।
किसके लिए है Hyundai Exter?
- पहली बार SUV खरीदने वाले
- बजट में फैमिली कार ढूंढ रहे लोग
- कॉम्पैक्ट सिटी कार में दमदार स्टाइल चाहने वाले
Hyundai Exter के बारे में FAQ’s
क्या Hyundai Exter में ऑटोमैटिक वेरिएंट उपलब्ध है?
हाँ, इसमें AMT (ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट्स मिलते हैं।
Hyundai Exter की ऑन-रोड कीमत क्या होगी?
ऑन-रोड कीमत ₹6.80 लाख से शुरू हो सकती है, जो शहर और वेरिएंट पर निर्भर करती है।
क्या Hyundai Exter एक सेफ कार है?
बिलकुल! 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और ESC जैसे फीचर्स इसे काफी सुरक्षित बनाते हैं।
निष्कर्ष
अगर आप ₹6 लाख के बजट में एक स्टाइलिश, सुरक्षित और फीचर्स से भरपूर SUV की तलाश में हैं, तो Hyundai Exter एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत, माइलेज और फीचर्स इसे इस सेगमेंट का गेमचेंजर बना रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। गाड़ी खरीदने से पहले कृपया अपने नजदीकी शोरूम से फीचर्स, वेरिएंट और कीमत की पुष्टि जरूर करें, ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।